CG – प्रमोशन ब्रेकिंग : इन शिक्षकों की हुई पदोन्नति, देखें आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के 05 मार्च .2019 के द्वारा छ०ग० स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासकीय संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में निहित प्रावधान अनुसार निर्धारित न्यूनतम अनुभव 05 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक/प्र०पा० प्राथमिक शाला को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के 10. फरवरी 2021 में दिये गये निर्देशानुसार संभाग स्तरीय विभागीय पदोन्नति/छानबीन समिति द्वारा किये गये अनुशंसा के आधार पर निम्नलिखित उ०श्रे०शि०/ प्र०पा० प्राथमिक शाला (नियमित) (स्नातक / प्रशिक्षित) (टी संवर्ग) की पदोन्नति प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक शाला (टी संवर्ग) के पद पर सातवें वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 9300-34800 ग्रेड पे 4300 (वेतन मैट्रिक्स 38100-120400 लेवल-09) में पदोन्नत किया जाता है। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के पत्र 29. अक्टूबर 2025 में दिये गये निर्देशानुसार पदोन्नति उपरांत पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से किया जाकर पदांकन आदेश पृथक से जारी किया जावेगा।



