छत्तीसगढ़

CG – शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी : छत्तीसगढ़ में सस्ती हो सकती है शराब, 1 अप्रैल से लागू होगी नई शराब नीति……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की शासकीय शराब दुकानों में एक अप्रैल से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। अब कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक बोतलों में शराब बेची जाएगी। आबकारी विभाग ने इस नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी है, जो 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत अब शराब प्लास्टिक बोतलों में उपलब्ध होगी। इससे कांच की बोतलों पर निर्भरता कम होगी और वितरण प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी।

आबकारी विभाग के मुताबिक इस बदलाव से शराब की लागत में कमी आएगी, जिसका फायदा सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा। अनुमान है कि प्रति पेटी शराब 50 से 60 रुपए तक सस्ती हो सकती है।

यह नई व्यवस्था प्रदेश की 800 से अधिक शराब दुकानों में लागू की जाएगी। इससे पूरे राज्य में एकसमान प्रणाली लागू होगी और सप्लाई चेन भी बेहतर होगी।

प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल से परिवहन आसान होगा और टूट-फूट का खतरा भी कम रहेगा। इससे कुल लागत में कमी आएगी और वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।

Related Articles

Back to top button