छत्तीसगढ़

CG – जल्लाद पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, इस वजह से पार की हैवानियत की हदें, जानिए दिल दहला देने वाली घटना…..

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। शक की लत की वजह से मारपीट के बाद वह उसे जिंदा जलाकर मार देना चाहता था, हालांकि महिला ने भागकर अपनी जान बचा ली। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता ने सहायता केंद्र लिमतरा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने माता और पिता के साथ पिकनिक मनाने के लिए मदकू द्वीप जाने की तैयारी कर रही थी तभी आरोपी पति रिषभ मसीह उर्फ बंटी (29) ने उसपर पिकनीक मनाने नहीं बल्कि किसी से मिलने जाने का आरोप लगाया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की।

मारपीट के बाद भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने उसपर पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस मारने लगा। गनिमत रही कि महिला ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। वरना उसका बचना मुश्किल था। इसके बाद महिला ने सहायता केंद्र लिमतरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ धारा 296,115(2),351(3),109 BNS के तहत मामला दर्ज किया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक (SP) भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस सहायता केंद्र लिमतरा प्रभारी सउनि जगदीश सोनवीन, प्र आर राजेन्द्र नेताम, आर लीलाधार देववंशी, आर लक्ष्मी प्रसाद यादव की टीम ने आरोपी रिषभ मसीह उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया और अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि हत्या की कोशिश करने वाले पर IPC की धारा 302 (अब BNS 101) लगाई जाती है। वहीं बात करें सजा की तो अगर चोट नहीं पहुंचती है तो 10 साल और गंभीर चोट पहुंचती है तो आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button