CG – रेलवे कर्मचारी की मिली लाश, इस हाल में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेवले कर्मचारी की लाश फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान विष्णु टेकाम के रूप में की गई है।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विष्णु टेकाम रेलवे में ट्रैक मेंटेनर का काम करता था और खमतराई क्षेत्र में रहता था। आज ड्यूटी पर जाने से पहले उसने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर नहीं पहुँचने पर उसके साथी उसके घर उसे बुलाने के लिए पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला।
फंदे पर लाश देखकर तत्काल इसकी सूचना खमतराई थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाला गया।
जांच में पता चला है कि विष्णु टेकाम कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि किस बात को लेकर विष्णु टेकाम परेशान था इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने फंदे से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने घटना को लेकर मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेलवे कर्मचारी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी भी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
रेलवे कर्मचारी के आत्महत्या की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



