CG – चाचा-भतीजे की मौत : यात्रियों से भरी बस ने बाइक को मारी टक्कर, बारात से लौट रहे चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, एक साथ दो अर्थी उठने से परिवार में पसरा मातम…..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बारात से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों एक बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ़्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना धमधा थाना क्षेत्र की है। गिरहोला से हरिचंद यादव अपने भतीजे भोला यादव के साथ धमधा बारात गया हुआ था। शाम दोनों पल्सर बाइक पर सवार होकर धमधा होते हुए वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के पास सामने से आ रही यात्रियों से भरी तेज रफ़्तार बस ने जोरदार बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। डाॅक्टरों ने भी मौत की पुष्टि की। इधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत की घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।



