अन्य ख़बरें

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने पूरा किया वादा, वर्षों की मांग हुई पूरी।


दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र पटकुरा से घटोन मार्ग की मिली स्वीकृति

1794.64 करोड़ रुपए से होगा निर्माण
((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के पहुंचविहीन क्षेत्र पटकुरा से घटोन मार्ग निर्माण को लेकर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज द्वारा पूर्व में किए घोषणा को पूरा करते हुए क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग दुर्गम पहाड़ी इलाका पटकुरा से घटोंन पहुंच मार्ग पर 7.75 km पक्की सड़क निर्माण कुल राशी 17करोड़ 94लाख 64 हजार रुपयों की स्वीकृति दिलाई है। सड़क के निर्माण होने पर क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। बरसात के दिनों में घटोन गांव ब्लॉक मुख्यालय से कट जाने के कारण यहां निवास करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यहां के लोगों के द्वारा लगातार सड़क निर्माण कराया जाने की मांग की जा रही थी। पूर्व में किए गए वादे को ध्यान में रखते हुए लुण्ड्रा विधायक करोड़ों रुपए के सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई। सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने उपरांत क्षेत्र वासियों ने लूटा विधायक प्रबोध मिंज का आभार जताया है। गौरतलब है कि नवापारा से कुन्नी की सड़क निर्माण अस्पताल दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बड़े बड़े पुल पुलिया निर्माण सहित अनेकों विकास कार्य क्षेत्र में हो रहे हैं। जिन कामों की उम्मीद भी लोग छोड़ चुके थे उन कामों को भी पिछले 2 सालों में ही स्वीकृति दिलाकर विधायक ने यह साबित कर दिया कि वह सदैव जनता के हित में कार्य करते हुए क्षेत्र का विकास करेंगे।

Related Articles

Back to top button