छत्तीसगढ़

CG – सारंगढ़ के शिक्षक पदुम सिदार को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान..एक्टिविटी-बेस्ड लर्निंग से बनाई पहचान..पढ़े पूरी ख़बर

​सारंगढ़//डाइट धरमजयगढ़ में आयोजित ‘शिक्षक सम्मान समारोह 2025-26’ में शा.प्रा.वि. छातादेई (सारंगढ़) के प्रधान पाठक श्री पदुम सिदार को ‘उत्कृष्ट शिक्षक’ के रूप में सम्मानित किया गया. 22 मार्च 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

​श्री सिदार को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पित और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है. वे विशेष रूप से बच्चों को ‘एक्टिविटी’, ‘डांस’ और ‘नृत्य’ के माध्यम से सिखाने के लिए जाने जाते हैं।

उनके इस अभिनव प्रयास की सराहना जिला स्तर पर की गई है।इसके अतिरिक्त, वे एक कुशल मास्टर ट्रेनर के रूप में भी कार्य कर रहे हैं और शिक्षकों को विभिन्न शैक्षणिक प्रशिक्षण (जैसे FLN और पाठ्यपुस्तक ट्रेनिंग) प्रदान कर रहे हैं. उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Back to top button