अन्य ख़बरें
नेशनल हाईवे 130 स्थित कुंवरपुर जलाशय मोड में बाइक सवारों को ठोकर मारते ट्रैक्टर वाहन 40 फीट खाई में गिरी बाइक सवार दो लोग हुए घायल ट्रैक्टर में सवार लोग लापता जांच में जुटी पुलिस।


((नयाभारत सितेश सिरदार सरगुजा)):–
मामला लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित कुंवरपुर जलाशय मोड़ के पास बुधवार की रात लगभग 7:30 बजे बाइक सवारों को ठोकर मारते हुए ट्रैक्टर वाहन अनियंत्रित होकर 40 फीट खाई में गिरी ट्रैक्टर में सवार तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं, वही आशंका जताई जा रही है कि सभी सुरक्षित होंगे और दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए होंगे वही बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं,जिन्हें उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है,जहां घटनास्थल पर एसडीओपी,तहसीलदार अंकिता पटेल थाना प्रभारी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
