छत्तीसगढ़

CG – अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

खैरागढ़। जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर कुम्ही और दपका मार्ग के बीच स्थित लमानीन नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव अर्धनग्न अवस्था में पानी के ऊपर तैरता पाया गया, जिसे देख ग्रामीणों और राहगीरों के होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, एक मछुआरा नदी में मछली पकड़ने के लिए आया था। इसी दौरान उसकी नजर पानी में तैरते हुए एक शव पर पड़ी। मछुआरे ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव की स्थिति को देखते हुए फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि शव को बाहर निकालने और पंचनामा की कार्रवाई के बाद ही महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button