CG – जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत नें बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से मिलकर पेयजल की समस्या कों लेकर सौंपा ज्ञापन जल्द नहर में आएगा पानी पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी क्षेत्र में गर्मी बढ़ने से पेयजल संकट गहरा गया है, जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि दामोदर कांत जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर ने कलेक्टर को खुटाघाट डेम (खूंटाघाट जलाशय) खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा।
यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी इलाके से जुड़ी है, जहां गर्मी के कारण जल स्तर कम होने से लोगों व जीव जंतुओ को पीने के पानी की किल्लत हो रही है।
दामोदर कांत ने कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल व कार्यपालन अभियंता ख़ारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि खूंटाघाट जलाशय के गेट खोले जाएं ताकि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सके।
बताते चले की गर्मी के दिनों में मस्तूरी क्षेत्र के कई गांव वाटर लेवल नीचे जाने की वजह से पेयजल की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं जिसके कारण लोगों और जीव जंतुओं को पीने की पानी के लिए कई किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए मस्तूरी क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि दामोदर कांत ने मांग किया हैँ कि नहर में जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए की ताकि पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्या दूर हो।




