आज का राशिफल: मंगलवार को इन राशिवालों के जीवन में आएगी खुशहाली, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- आज आपका दिन मध्यम फलदायी है. आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है. आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे. संभव हो तो प्रवास टालें. किसी बात को लेकर जिद्दी ना बने रहें. स्वास्थ्य संभालें, क्योंकि पेट से सम्बंधित बीमारी की आशंका बनी रहेगी. संतान के विषय में चिंतित रहेंगे. काम की भागदौड़ के बीच परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे, इस कारण परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा. निवेश की योजना ना बनाएं.
वृषभ- आज आप का दिन मध्यम फलदायी है. आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ करें. पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं. आपके प्रति पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा. पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है. कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. संतान के पीछे धन खर्च के योग हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का समय अच्छा है.
मिथुन- नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों तथा सरकार की ओर से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा. व्यापार में भागीदारों के साथ काम करने में परेशानी नहीं आएगी. पड़ोसियों, भाई-बहनों तथा मित्र मंडल के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. भाग्यवृद्धि के अवसर उत्पन्न होंगे. यात्रा की संभावना है. अपने किसी प्रिय पात्र के साथ बातचीत में आपको आनंद आएगा. सफलता के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत की जरूरत नहीं होगी.
कर्क- गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार चिंता और ग्लानी पैदा करेंगे. स्वास्थ्य में विशेष रूप से आंख की तकलीफ हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा. काम के संबंध में संतोष की भावना रहेगी. हालांकि अतिरिक्त काम करने का मन नहीं करेगा. धन खर्च होगा. अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखने की सलाह दी जाती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में निर्धारित सफलता के लिए अभी इंतजार करना होगा.
सिंह- आपका आत्मविश्वास काफी प्रबल होने से आप किसी भी तरह का निर्णय जल्दी ले सकेंगे. इससे आपकी प्रगति का मार्ग आसान होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. हालांकि आपके उग्र व्यवहार और वाणी के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है. पिता या बुजुर्गों से कोई लाभ होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. सरकारी कामकाज से आपको लाभ होगा.
कन्या- आज आप किसी चिंता में रह सकते हैं. किसी के साथ वाद-विवाद होने से आपका अपमान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम से काम रखने की सलाह दी जाती है आपके साथी कर्मचारियों से आपको परशानी हो सकती है. आज अचानक कोई खर्च आ सकता है. वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की आशंका है. आज आपको ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारना चाहिए. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.
तुला- गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. आय में वृद्धि का योग है. ऑफिस और व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा. पदोन्नति मिलने के योग हैं. व्यापार बढ़ाने के लिए भी आप कोई विशेष योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. परिवार के सदस्य तथा मित्र आपका साथ पाकर खुश रहेंगे. आनंददायक पर्यटन होगा. व्यापारी वर्ग को लाभ होगा. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है.
वृश्चिक- आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई आसान टारगेट मिल सकता है. अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में विरोधियों को पीछे छोड़ सकेंगे. परिवार में बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी. संतान की प्रगति से आनंद का अनुभव होगा. बकाया राशि की वसूली होगी. गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा.
धनु- आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. काम में उत्साह कम रहेगा. मानसिक रूप से किसी बात को लेकर डर बना रहेगा. संतान संबंधी समस्या परेशान करेगी. नौकरी तथा व्यवसाय में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा. कोई भी कदम उठाने से पहले गहन विचार करना आवश्यक है. काम में निर्धारित सफलता नहीं मिलने से आपको निराशा हो सकती है. विरोधियों से मतभेद बढ़ सकता है.
मकर- आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अचानक धन खर्च होगा. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही आज भारी पड़ सकती है. व्यापार में भागीदारों के साथ मतभेद बढ़ेंगे. क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा. सामाजिक काम में यात्रा के योग हैं. ऑफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमता बढ़ेगी. आपकी प्रतिभा की सभी तारीफ करेंगे. प्रेम जीवन में उन्नति होगी.
कुंभ- प्रेम, रोमांस, यात्रा, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे. परिजनों और मित्रों के साथ भोजन करने का अवसर आएगा. उत्तम वस्त्र, आभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है. भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. दृढ़ आत्मविश्वास से काम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.
मीन- दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे. कार्यस्थल पर आपको कोई नया आसान काम मिल सकता है. घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा. स्वभाव में उग्रता रहेगी. व्यापार में विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यों को सरल बनाएगा. ननिहाल से लाभ होगा. अपने प्रिय के साथ अच्छा समय गुजार सकेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता नहीं रहेगी.



