जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया के मुख्य आतिथ्य में गुमगराकला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ संपन्न।


((नयाभारत सितेश सिरदार सरगुजा)):–
ग्राम पंचायत गुमगरा कला में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच नुनेरा (उदयपुर) और गुमगराकला (लखनपुर) के मध्य खेला गया जिसमे नुनेरा टीम के खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये गुमगरा कला की टीम को 2-0 से हराया! विजेता टीम को मुख्य अतिथि जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया के हाथों से 17000 रुपये नगद और चमचमाती हुई ट्रॉफी दिया गया साथ ही उपविजेता टीम को 12000 रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई ! फाइनल मैच में 2 गोल करने वाले नुनेरा टीम के खिलाड़ी को जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया के द्वारा नगद राशि देकर सम्मानित किया गया,टूर्नामेंट में अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया !!
जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया ने अपने उद्बोधन में नुनेरा की टीम को पूरे टूर्नामेंट में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने पर ढेर सारा बधाई देते हुए आगे भी अनुशासन के साथ खेलते हुए आगे बढ़ते रहे और उपविजेता गुमगराकला की टीम को हार से निराश न होकर आगे और अच्छे से खेलने के लिए प्रेरित किये सरपंच श्रीमती कलावती उर्रे, पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र कुमार झारिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किये !कार्यक्रम का संचालन रमेश साहू और आभार प्रदर्शन लोकनाथ उर्रे के द्वारा किया गया,ईस दौरान ग्राम पंचायत गुमगरा कला के सरपंच प्रतिनिधि शिवप्रताप उर्रे, उपसरपंच पति राजन राम, गुमगरा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि गुड्डु सिंह, उपसरपंच खुर्द गोलू साहू, बिनकरा सरपंच प्रतिनिधि मनोज श्याम, सुभाष राजवाड़े, ओम प्रकाश साहू, घुरवा पैकरा, अजीमल मरावी, शिवभरोश पैकरा, मदन सिंह पैकरा, शिवलाल साहू,कपूर साहू, फ़ुटबॉल प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष ईश्वर उर्रे , उपाध्यक्ष श्री कपिल सिंह, सचिव सोना खंड, गौरी शंकर साहू, ज्ञान प्रसाद यादव, सुशील सिंह, भागीरथी यादव,बालगोविंद यादव, अभिमनु सिंह, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह,काशी पैकरा, भरत यादव,बुद्ध सिंह आदि समस्त ग्रामवासी और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहें !!