छत्तीसगढ़

CG – 2 दोस्तों की मिली लाश : बालको में ठेका श्रमिक के रूप में करते थे काम, जंगल में एक ही फंदे से लटकी मिली दोनों की लाश, इलाके में फैली सनसनी…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेलाकछार जंगल में दो युवकों के शव पेड़ पर लटके मिले है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रमोद कंवर और 27 वर्षीय अमित माथुर के रूप में हुई है। दोनों बेला कछार बस्ती के रहने वाले थे और उनके बीच गहरी दोस्ती थी।

गुरुवार को स्थानीय लोग जंगल की ओर गए थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ते ही लोगों में दहशत फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है, दोनों युवक भारत एल्युमिनियम लिमिटेड BALCO में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे, लेकिन बीते एक माह से दोनों काम पर नहीं जा रहे थे। दोनों शादीशुदा थे और इनमें से एक युवक का एक बच्चा भी है।

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए आत्महत्या सहित अन्य संभावित कारणों के एंगल से जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटनास्थल के हालात और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button