अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से 06 लीटर 390 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त।

((नयाभारत सितेश सिरदार)):–डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से 03 बोतल 08 पीएम स्पेशल व्हीस्की, 750 एम. एल प्रत्येक, 03 नग 08 पीएम स्पेशल व्हीस्की पाव प्रत्येक 180 एमएल, 16 नग एवरीडे गोल्ड व्हीस्की प्रत्येक 180 एमएल, 03 नग गोवा स्पेशल पाव प्रत्येक 180 एमएल कुल 06 लीटर 390 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब कुल कीमती लगभग 5000/- रूपये किया गया जप्त।नशीले पदार्थो के अवैध खरीद फरोख्त मे शामिल आरोपियों पर सख़्ती से की जा रही कार्यवाही।
सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के मामलो मे संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना लखनपुर पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अंधला का अनिल साय अपने घर मे अवैध अंग्रेजी शराब का बिक्री कर रहा है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौक़े पर पहुंचकर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *अनिल साय आत्मज स्वयंबर राम उम्र 30 वर्ष साकिन अंधला थाना लखनपुर* का होना बताया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से उसके मकान के परछी मे से एक सफ़ेद रंग के प्लास्टिक झोला मे रखा हुआ 03 बोतल 08 पीएम स्पेशल व्हीस्की, 750 एम. एल प्रत्येक, 03 नग 08 पीएम स्पेशल व्हीस्की पाव प्रत्येक 180 एमएल, 16 नग एवरीडे गोल्ड व्हीस्की प्रत्येक 180 एमएल, 03 नग गोवा स्पेशल पाव प्रत्येक 180 एमएल कुल 06 लीटर 390 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब कुल कीमती लगभग 5000/- रूपये जप्त किया गया, आरोपी से अवैध अंग्रेजी शराब के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज की मांग की गई जो आरोपी किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 85/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, प्रधान आरक्षक देवनारायण कवर प्रधान आरक्षक प्रवीणचंद तिवारी, दशरथ राजवाड़े, श्याम सुन्दर, जगेश्वर बघेल, सैनिक विजय सक्रिय रहे।