हनुमान जयंती के अवसर पर लखनपुर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा,जयश्रीराम जयकारों के साथ हजारों की संख्या में रहे श्रद्धालु।
एक दर्जन से अधिक रहे डीजे सेटअप।

((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
सरगुजा जिले के लखनपुर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रीराम सेवा समिति लखनपुर के द्वारा 2 अप्रैल दिन गुरुवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। भव्य शोभा यात्रा लखनपुर के ठाकुरबारी से प्रारंभ हुई जहां शोभायात्रा में श्रद्धालु गाजे बाजे ढोल नगाड़ा और डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए शोभायात्रा में बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए यात्रा के दौरान हनुमान भक्तों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई पूरा नगर सहित क्षेत्र का वातावरण जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा लखनपुर के गुदरी चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंच भव्य शोभा यात्रा धूमधाम और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। भव्य शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।