ग्राम नुनेरा के 3 वर्ष के बच्चे सहित मां,घर को बिना बताए हुई लापता जांच में जुटी उदयपुर पुलिस।


(नयाभारत सितेश सिरदार उदयपुर सरगुजा)):_
उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 फरवरी 2026 दिन सोमवार की सुबह लगभग 7:00 बजे 3 वर्ष के बच्चे योगेश कुमार उर्रे वह उनकी मां नगेश्वरी उर्रे जाति गोंड निवासी ग्राम पंचायत नुनेरा सरपंच पारा जिसने अपनी 3 वर्ष के बच्चे को बिना घर को बताए कही चली गई, वहीं दोनों को रात्रि 8:00 बजे तक घर वापस नहीं आने पर रिश्तेदारों एवं आसपास में बहुत खोजबीन एवं पूछताछ किया गया परंतु उन दोनों का पता न चलने पर 9 फरवरी 2026 को उदयपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया वही उनके पति विनोद कुमार उर्रे के द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी नगेश्वरी उर्रे उम्र 23 वर्ष हरे रंग की साड़ी एवं बच्चे योगेश कुमार उर्रे उम्र 3 वर्ष काले रंग का बाबा सूट पहने हुए हैं, वही उदयपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों मां बच्चे की खोजबीन में जुटी है।
((******जिस किसी व्यक्ति को यह मां एवं बच्चे मिले वे इस नंबर पर संपर्क करें 8103112153******)