छत्तीसगढ़

CG – दिल दहला देने वाली घटना : छत्तीसगढ़ में महिला की निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली प्लास्टिक की बोतल, खून से लथपथ में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां रिंग रोड पर एक महिला की लाश मिली है। उसकी सिर कुचल कर हत्या की गयी है। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में बॉटल मिली है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया प्रवेश द्वार के पास का है। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों को रिंग रोड किनारे एक मटन शॉप में अधेड़ उम्र की महिला की लाश मिली है। महिला की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

इसकी सूचना वार्ड पार्षद को दी गयी और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच के अनुसार, महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। उसका सिर और चेहरा भी कुचल दिया गया है। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बॉटल मिली है। आशंका है महिला के दुष्कर्म किया गया है। फिर उसकी हत्या कर दी गयी।

जांच में जुटी पुलिस टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह और फारेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button