CG – बेरहम मां! मासूम बच्ची को ट्रेन में छोड़कर हुई फरार, यहां सफर से कर रही थी महिला…..

दुर्ग। जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बेरहम मां, अपने जिगर के टुकड़े को ट्रेन के में छोड़ दिया है। महिला ढाई साल की बच्ची को ट्रेन में छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बच्ची की साथ कटनी स्टेशन से सफर कर रही थी और रायपुर स्टेशन में उसी बर्थ में बैठी एक महिला को देकर फरार हो गई। बता दें कि 4 दिन पहले भी उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में नवजात पाया गया था और वो घटना भी कटनी स्टेशन की ही थी।
नवजात को छोड़कर फरार हुई महिला
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 3 अप्रैल की सुबह लगभग 9:24 बजे अमरकंटक एक्सप्रेस रायपुर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन में सफर कर रही एक महिला गोद में बच्चा लिए आई और साथ में सफर कर रही दूसरी महिला को यह कहते हुए बच्ची थमा दी कि वह 2 मिनट में आ रही है। साथी महिला को ये लगा कि उसे शायद वॉशरूम जाना हो, इसलिए उसने बच्चे को गोद में ले लिया। लेकिन जब काफी देर हो गई और महिला नहीं आई तो यात्री महिला ने आस-पास के अन्य यात्रियों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि वह महिला कटनी के आगे से इस ट्रेन में सफर कर रही थी।
बच्चा देने वाली महिला जब बहुत देर तक नहीं लौटी तो यात्री महिला ने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की टीम ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया। बच्ची की उम्र करीब दो से ढाई महीने बताई जा रही है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रही है और रोने-धोने की स्थिति में भी सामान्य है। आरपीएफ ने बच्ची को चाइल्डलाइन को सौंप दिया। चाइल्डलाइन के अनुसार बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
फिलहाल आरपीएफ की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। रायपुर और दुर्ग स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही ट्रेन के अन्य यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।



