छत्तीसगढ़
CG – शादाब अहमद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पुनःबनाए गए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी…

शादाब अहमद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पुनःबनाए गए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी…
जगदलपुर। PCC अध्यक्ष दीपक बैज के पूर्व सांसद सोशल मीडिया की अहम भूमिका निभा चुके शादाब अहमद को जिला कांग्रेस कमेटी शहर में सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
शादाब अहमद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसे वे पूरी निष्ठा,लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे एवं कांग्रेस की रीति-नीतियों और विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
शादाब अहमद ने मिली हुई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए PCC अध्यक्ष दीपक बैज, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।



