छत्तीसगढ़

CG – कंस्ट्रक्शन ऑफिस में सजी थी महफिल, 52 परियों पर लाखों का दाव लगा रहे थे दिवाने, तभी पहुंच गई पुलिस, बिल्डर-डीलर समेत 9 गिरफ्तार, लाखों रुपए जब्त…..

बिलासपुर। पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुआ फड़ में तब्दील मिला, जहां एसीसीयू की टीम ने दबिश देकर बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलरों समेत 9 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल फोन और बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा सहित 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं, जिसकी कुल कीमत 45.84 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में जुआ चलने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा और सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया, जहां सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय, सागर मंगेशकर, नितेश चंद शर्मा, दुर्गेश सारथी, अखिलेश त्रिवेदी, अमन धर, आशीष खुटे, रोशन सोनी और सृजन शर्मा शामिल हैं, वहीं इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button