अन्य ख़बरें

हादसा या हत्या,लखनपुर पुलिस मामले में उलझी,दंपति के ऊपर जानलेवा हमला,एक की मौत।

Oplus_16908288

लखनपुर सितेश सिरदार:–लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध का ग्राफ इन दिनों लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार की दरमियानी रात करीब 10.30 बजे ग्राम बगदर्री से अपने गृह ग्राम अंधला लौट रहे एक दंपति पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस प्राणघातक हमले में पत्नी की मौत हो गई तथा पति की हालत गंभीर बतायी जा रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्मला दास पति कपिल दास उम्र 40 वर्ष अपने पति कपिल दास पिता मनसुख दास के साथ 6अप्रैल दिन सोमवार की शाम 4 बजे अपने रिशतेदार के घर ग्राम बगदर्री गए थे। अपने गृह ग्राम अंधला लौट बाइक सवार दंपति पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने दोपहिया वाहन में भी तोड़ फोड़ की है । स्थानीय लोगों को जानकारी होने अंबिकापुर के निजी अस्पताल में घायल पति-पत्नी को उपचार हेतु ले जाया गया। निर्मला दास की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया जगया। रायपुर उपचार हेतु ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। मामले में पति की हालत गंभीर बतायी जा रही है जिसका इलाज संकल्प हॉस्पिटल में जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घटना के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है।
*अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार*
इस खूनी संघर्ष में बाइक सवार दम्पति पर ताबड़तोड़ हमले के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गए। ऐसी आशंका जताई जा रही है की हमलावर अंधेरा होने की बात से पूरी तरह वाक़िफ़ थे जिससे वो घटना को अंजाम देने के बाद फ़रार हो सके।
*मामले में कुछ संदिग्ध हिरासत में*
इस मामले में कार्यवाही करते हुए लखनपुर पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है फिलहाल जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button