CG – नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : अवैध नशीला मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के हेतु मोटर सायकल में परिवहन करते दो आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार…

नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
थाना बोधघाट की लगातार कार्यवाही
अवैध मादक पदार्थ गांजा के सप्लायर पर बड़ी कार्यवाही
आरोपियों के द्वारा प्रतिबंधित अवैध नशीला मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के हेतु मोटर सायकल में परिवहन करते दो आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से लाखो का गांजा 3.348kg को किया गया जप्त
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 3.348kg किमती 1,67,400रु एवं एक नग मोटर सायकल को किया गया जप्त
नाम आरोपी :-
(1) देवी नारायण नागवंशी पिता राम साय नागवंशी उम्र 26 साल निवासी बाबू सेमरा थाना नगरनार जिला बस्तर
(2) बबलू कश्यप पिता पकधर कश्यप उम्र 19 साल निवासी हलबा कचोरा थाना कोतवाली जगदलपुर जिला बस्तर
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 05.04.2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो 20-25 साल का व्यक्ति होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 17 के डब्लू 0342 में उड़ीसा से जगदलपुर आने के लिए निकले हैं जो अपने संयुक्त कब्जे में एक लाल रंग का बैग रखे हैं जिसके अंदर अवैध रूप से मादक पदार्थ गंजा रखकर बिक्री करने के लिए मोटरसाइकिल में सवार होकर जगदलपुर आ रहे हैं जिसमें मोटरसाइकिल चालक का हुलिया सफेद लाइन दार फुल आस्तीन का शर्ट तथा फुल पैंट दाढ़ी मूंछ बड़ा एवं पीछे बैठे व्यक्ति का हुलिया आसमानी रंग का हाफ शर्ट एवं नीला रंग का चड्डा पहना है दोनों व्यक्तियों के द्वारा अपने होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 17 के डब्लू 0342 में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के लिए रखकर जगदलपुर परिवहन कर रहे हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गोरिया बाहर नाला के पास पहुँच कर mcp लगाकर उक्त संदेही वाहन का इंतजार किये संदेही वाहन आने से घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1देवी नारायण पिता राम साय नागवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बाबू सेमरा तथा 2 बबलू कश्यप पिता पकधार उम्र 19 वर्ष निवासी हलबा कचोरा का रहने वाला बताये जिसके तलाशी लेने पर लाल रंग के बैग के अंदर भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा दो पैकेट में कुल 3.348 kg कुल किमती 1,67,400 रु बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 20 B NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 05.04.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी :-
निरीक्षक:- टामेश्वर चौहान
उप निरीक्षक:- ललित नेगी, लोकेश्वर नाग
स उ नि :- दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव
आरक्षक:- युवराज ठाकुर,कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की , अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों, परमानंद भोयर



