छत्तीसगढ़

CG – मुस्लिम युवक के साथ भीगी बीवी तो पति का छलका दर्द, लगाई मदद की गुहार, बोला – मेरी पत्नी को वापस दिलाओ…..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगाई है। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी को एक मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवक ने कहा कि उसे न्याय चाहिए और उसकी पत्नी को वापस लाने में मदद की जाए।

युवक ने इस मामले में एक हिंदू संगठन से सहायता मांगी है। साथ ही उसने अपनी पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी उसे ब्लैकमेल कर रही थी और पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया और अब हालात इस स्थिति तक पहुंच गए हैं कि उसे सार्वजनिक रूप से मदद मांगनी पड़ रही है।

हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, इस घटना ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है और लोग इस पूरे मामले की सच्चाई जानने को लेकर उत्सुक हैं।

Related Articles

Back to top button