छत्तीसगढ़
CG -बोरी में मिली लाश : कुएं में संदिग्ध परिस्थिति में बोरी के अंदर मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

महासमुंद। महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति की कुएं में बोरी में बंधी लाश मिली है।
आपको बता दें कि आज सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लभराखुर्द में यश चंद्राकार के पोल्ट्री फार्म के पास एक कुएं से तेज दुर्गंध आने लगी। मामला सिटी कोतवाली तक पहुंचा और कुएं में जाल डाल कर खोजबीन करने पर एक बोरी में बंधी एक लाश पाई गई। जिसके पैर में पत्थर भी बंधा था।
घटना स्थल पर सिटी कोतवाली और फोरेंसिक की टीम ने सभी बिंदुओं में पर जांच और सड़ी गली लाश का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है। बहरहाल लाश की पहचान नहीं हो पाई है और सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।



