CG – मस्तूरी के हरदाडीह में जल जीवन मिशन में लापरवाही दिल्ली तक शिकायत अधिकारियों के फुले हाथ पाँव जल्द पूरा करने आदेश आपके यहाँ भी अधूरा हैँ काम तो करें ऑनलाइन शिकायत जानें कैसे पढ़े पुरी ख़बर
बिलासपुर//छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा में जल जीवन मिशन में जमकर लापरवाही बर्ती जा रही हैँ यहाँ दर्जनों गाँव ऐसे हैँ जहाँ कही टंकी अधूरी हैँ तो कही पाइप लाइन नहीं बिछाई गई हैँ कही दोनों कम्प्लीट हैँ तो बोर खनन नहीं हुआ हैँ कही बोर ख़नन हुआ हैँ तो टंकी तक पानी नहीं चढ़ रहा हैँ ऐसी लापरवाही आपको मस्तूरी विधानसभा के हर दूसरे गाँव में देखने मिलेगा जिसमें सबसे ज्यादा लापरवाही किसी की हैँ तो जिले के उन अधिकारियों की जिनके जिम्मे जल जीवन मिशन का पूरा कार्यभार हैँ कई बार सुचना देनें के बाद भी कों कार्य पूरा नहीं हो रहा, अब युवाओं नें थक हार कर इसकी शिकायत सीधे दिल्ली कर दिया हैँ जी हैँ दरअसल हरदाडीह में लम्बे समय से जल जीवन मिशन का कार्य लटका हुआ हैँ ठेकेदार नदारत हैँ और अधिकारी सालों से आश्वासन देते नहीं थक रहें, यहाँ के युवाओं नें थक हार कर ऑनलाइन शिकायत कर दिया जिसके बाद दिल्ली से लेटर सीधे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचा और अधिकारीयों के कान खड़े हो गए और 30,04,26 तक कार्य पूरा करने का आदेश हुआ हैँ बताते चलें की शिकायत कर्ता प्रशांत कुमार पटेल निवासी हरदाडीह नें इसकी शिकायत कर विभाग की पोल खोल दी अब देखना होगा की 30 अप्रैल तक काम पूरा होता हैँ या अधूरी हीं पड़ी रहती हैँ।
कैसे करें ऑनलाइन शिकायत..
टोल फ्री नंबर पर कॉल कर के
1800-1212-164 पर कॉल करें।
ऐप के माध्यम से
आप जल समाधान वेबसाइट (Jal Samadhan) या ‘जल समाधान’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, CPGRAMS पोर्टल या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी शिकायत की जा सकती है।
शिकायत करने के प्रमुख तरीके:
टोल-फ्री नंबर: 1800-1212-164 पर कॉल करें या वेबसाइट (Jal Samadhan): https://jalsamadhan.in/ पर जाएं और ‘General Registration’ विकल्प का उपयोग करें।
मोबाइल ऐप: ‘Jal Samadhan’ एंड्रॉइड या आईओएस ऐप डाउनलोड करके। या CSC सेंटर: आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC Center) जाकर भी अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं शिकायत में क्या शामिल करें? शिकायत करते समय अपना नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, जिला, ब्लॉक, और समस्या का विस्तृत विवरण (जैसे पाइपलाइन खराब होना, पानी की गुणवत्ता, अनियमित आपूर्ति) प्रदान करें।




