CG – चेन स्नेचिंग करने वाली हसीनाओं का पर्दाफाश : लग्जरी वाहन में घूम-घूमकर लेडी गैंग देती थी वारदात को अंजाम, बाजार में ऐसे बनाते थे टारगेट, महिला गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लग्जरी कार से घूम-घूमकर सोने की चेन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपियों में 7 महिला समेत 8 आरोपी शामिल है। महिलाएं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर लोगों को शिकार बनाती थी। आरोपियों के द्वारा रायपुर शहर में अबतक के 1 दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी थी।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, डीडी नगर निवासी तरूणेन्द्र वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 अप्रैल की शाम 66 वर्षीय उनकी माता चंगोराभाठा बाजार सब्जी खरीदने गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी माता के गले से सोने की चैन चोरी कर ली। पीड़ित की रिपोर्ट पर धारा डीडी नगर में धारा 304 2, बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया।
पश्चिम जोन पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेजों में कुछ संदिग्ध महिलाएं नजर आई। पुलिस को पता चला कि संदिग्ध महिलाए चारपहिया वाहन में मौके से फरार हुई थी। जांच में पता चला कि महिलाएं वाहन में देश-भर में घूम-घूमकर लोगों के गले से आभूषणों की चोरी करते है। महिलाओं को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की।
टीम ने घेराबंदी कर महिलाओं को कार समेत पकड़ा। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि शहर के सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार और डीडी नगर क्षेत्र में घूम घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अबतक के करीब 1 दर्जन से ज्यादा चोरी कर चुके थे। इसके अलावा गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र् व छत्तीसगढ़ में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। महिलाओं क कब्जे से कुल 11.30 लाख के सोने के आभूषण जब्त किए गए है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
01. संध्या सकटे पति बीरू सकटे 30 साल निवासी मकान नंबर 35 ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन इंदौर।
02. सोनिया हातागले पिता विजय हातागले 25 साल निवासी भीम नगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर।
03. उज्वाला हातागले पति संजय हातागले 40 साल निवासी शेवले पोस्ट वाड़ी ता पचोरा जिला जलगांव महाराष्ट्र।
04. साखरा बाई पति अशोक सकटे 65 साल निवासी मकान नंबर 35 भीम नगर दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर थाना व इंदौर।
05. ज्योति सकटे पति शनि सकटे 26 साल निवासी ख्वाजा ग़रीब नवाज दरगाह राजेन्द्र नगर भीम नगर इंदौर।
06. सरिता ज्वरे पति दीपक ज्वरे 40 साल निवासी कुंदन नगर 1489 हरि धाम हवा बंगला के पास थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर इंदौर।
07. सपना हातागले पति दशरथ हातागले निवासी मकान नंबर 34 भीम नगर दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर इंदौर।
08. अभय हतागले पिता विजय हतागले 23 साल निवासी कुंदन नगर 1490 हरि धाम हवा बंगला के पास थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर इंदौर ।



