छत्तीसगढ़

CG – राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक की परीक्षा में मस्तूरी विकासखंड के आशीष मिश्रा नें पहले प्रयास में जटिल एग्जाम में सफलता की अर्जित इनकों देते हैँ सफलता का श्रेय पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर में विगत दिनों होटल रेसिडेंसी में एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं झारखंड से सैकड़ों राज्य स्तरीय निर्णायकों ने भाग लिया।

जिन्हें उनके अपने राज्य के कबड्डी संघों द्वारा चयनित कर परीक्षा में भेजा गया था छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव के मार्गदर्शन में राज्य के प्रतिभाशाली निर्णायकों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। इसी तरमतान्य में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के विकासखंड मस्तूरी के ग्राम किरारी के आशीष कुमार मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम ही प्रयास में राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया हैँ मालूम हो की राष्ट्रीय कबड्डी निर्णांयक परीक्षा का परिणाम दिनांक 10/04/2026 कों घोषित हुआ यह एग्जाम अपनी कठिनता जटिलता के लिए जानी जाती है, जिसमें कई प्रतिभागी बार-बार प्रयास के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। ऐसे में किरारी के आशीष का पहले ही प्रयास में सफल होना उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है।

आशीष मिश्रा नें कहा कि उनकी इस सफलता में अवधराम चंद्राकर कलेश्वर प्रसाद कश्यप, हेमंत यादव के मार्गदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आशीष कुमार मिश्रा नें अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं एवं परिवार के सहयोग को देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है बताते चलें आशीष कुमार मिश्रा पूर्व सैनिक है और वर्तमान में मिनीमाता शासकीय उच्च. माध्य.विद्या. टिकारी में व्यायाम शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे है।

Related Articles

Back to top button