छत्तीसगढ़

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : सैनिकों के सम्मान में साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 25 लाख तक की संपत्ति खरीद पर मिलेगी इतने प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी छूट…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महानदी भवन मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए, जिनकी विस्तृत जानकारी डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया के साथ साझा की।

साय कैबिनेट ने राज्य के सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं के सम्मान में एक बड़ा फैसला लिया है। अब इन्हें अपने जीवनकाल में एक बार छत्तीसगढ़ के भीतर 25 लाख रुपये तक की अचल संपत्ति भूमि या भवनखरीदने पर देय स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। सरकार का मानना है कि सैनिकों का जीवन स्थानांतरण और अस्थायित्व से भरा होता है, ऐसे में यह निर्णय उन्हें स्थायी निवास बनाने के लिए आर्थिक राहत प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button