छत्तीसगढ़

CG- Heat Wave Alert : अप्रैल में ही आग उगल रहा मौसम, छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, कुछ इलाकों में हीटवेव का अलर्ट, सुरक्षा के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम को एंटी साइक्लोन प्रबल रूप से प्रभावित कर रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लगभग 3 डिग्री तापमान बढ़ा है। अब पारा 44 डिग्री पहुंचने के करीब है। आने वाले दिनों में लगातार गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। बुधवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यहां लोगों को 43 डिग्री सेल्सियस का सामना करना पड़ा।

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। वहीं एक-दो जगहों पर हीटवेट के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से कोमोरिन तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक प्रति चक्रवात कर्नाटक और उससे लगे महाराष्ट्र के ऊपर विस्तारित है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क करने की संभावना है। वहीं प्रति चक्रवात की उपस्थिति के कारण, प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। यह वृद्धि मध्य क्षेत्र में दो से तीन डिग्री तक, अगले दो दिनों में होने की संभावना है। मध्य क्षेत्र में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने या ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

प्रदेश में दर्ज तापमान (डिग्री सेल्सियस):

राजनांदगांव – 43°C (सर्वाधिक)

धमतरी – 42.9°C

दुर्ग – 41.9°C

बिलासपुर – 41.9°C

रायपुर – 41.7°C

बेमेतरा – 41.6°C

मुंगेली – 41.5°C

बालोद – 41.3°C

कबीरधाम – 41.1°C

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 40.2°C

बस्तर – 39.3°C

सुकमा – 39.2°C

सरगुजा – 39.1°C

स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें, सिर को कपड़े या टोपी से ढंकें।
गर्मी में घर से निकलते समय छाता या सनग्लास का उपयोग करें।
अपने पास रखें इमरजेंसी किट, जिसमें पानी, प्राथमिक दवाइयां, टॉर्च, बैटरी आदि शामिल हों।
शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन में एक-दो बार ठंडे पानी से स्नान करें।
भोजन में हल्का और ताजा खाना लें, मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें।
एनर्जी ड्रिंक्स की बजाय नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ जैसे प्राकृतिक पेय लें।
पाचन दुरुस्त रखने के लिए प्रोबायोटिक्स को आहार में शामिल करें।

Related Articles

Back to top button