छत्तीसगढ़

CG School Holiday: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला,20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल….

डेस्क : छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पूरे प्रदेश में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की खबरें सामने आ रही थीं। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक राज्य के सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। यह आदेश सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।

Related Articles

Back to top button