छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, 57.93 करोड़ से अधिक की लागत से 57 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन।

कवर्धा/पंडरिया। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में विकास को नई रफ्तार देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 57 करोड़ 93 लाख 32 हजार रुपए की लागत से 57.415 किलोमीटर लंबाई की 27 बहुप्रतीक्षित सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। यह कार्यक्रम जशपुर से आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं को जोड़ा गया।

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में राज्य सरकार वनांचल और आदिवासी बहुल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि ..सबका साथ,सबका विकास.. के मूलमंत्र के साथ सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करते हुए हर वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक Bhavana Bohra ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का निर्माण पंडरिया के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक आसान पहुंच मिलेगी।

विधायक Bhavana Bohra ने आगे कहा कि सड़क कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की रीढ़ होती है। सड़कों के माध्यम से न केवल आवागमन आसान होता है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक पक्की सड़क, स्वच्छ पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचें।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में वनांचल क्षेत्रों में पक्की सड़कों, आवास,बिजली, पेयजल,शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे इन क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है।आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।

इन 27 सड़कों का हुआ भूमिपूजन

भेलकी मुख्य मार्ग से चुलटोला वाया बदनाटोला, बोहिल रोड से झुमर, अमनिया बरटोला रोड से ढोलढोली डोकरीघखटिया, दमगढ़ से लुढूटोला, कांदावानी से डेंगुरजाम अमनिया, बिरहुलडीह से करालू, बिरहुलडीह से लिफड़ी, जखना रोड से धोबे, पेन्ड्रा से पावले, छिन्दीडीह से टिकराटोला, महीडबरा से नवापारा, देवानपटपर से चिखलापानी, केसमरदा रोड से गाडासरई, दमगढ़ से महुवापानी, भैंसाडबरा से भंदराटोला, बोहिल से फिफलीपानी, देवसरा रोड से पंडरीपथरा,बांगर रोड से एरुंगटोला, बांगर मेनरोड से कोटनापानी (टोलापारा),बदना रोड से कारीधाप, दमगढ़ मेनरोड लुढूटोला से चारभाठा, डालामौहा से पीपरकछार, सोमनापुर से मोतेसरा,भटरूसे से पथर्री कंझेटी,बांगर रोड से धारटोला, भेड़ागढ़ से भेड़ागढ़ बैगापारा तथा पैलपार से गोरखपुरखुर्द तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button