छत्तीसगढ़

CG – BEO गिरफ्तार ब्रेकिंग : ACB का बड़ा एक्शन, बीमार शिक्षक से रिश्वत लेते BEO और संकुल समन्वयक को रंगे हाथ पकड़ा, कार्रवाई से मचा हड़कंप……

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वतखोर बीईओ और संकुल समन्वयक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को बीमार शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी बीईओ का नाम नरेंद्र जांगडे़ और संकुल समन्वयक संजय चौहान है।

जानिए पूरा मामला

प्रार्थी निरंजन बरिहा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि वह पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली जिला सारंगढ़ में शिक्षक है। माह मार्च में उनका स्वास्थ्य खराब होने से वह स्कूल में ही पदस्थ अपने साथी मुकेश सोना के साथ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में ईलाज कराने के लिये गये थे, जिस कारण स्कूल देरी से पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला नरेंद्र जांगड़े द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिसका जवाब दोनों शिक्षकों ने दिया था, लेकिन उनका माह मार्च का वेतन रोक दिया गया।

दोनों शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े से मिलने गए तो दोनों का वेतन निकालने के एवज् में 5000-5000 रुपए के हिसाब से 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराने पर सही पाया गया व रिश्वत लेनदेन में संकुल समन्वयक संजय चौहान की भी संलिप्तता पाई गई। आज 17 अप्रैल को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से खंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला नरेंद्र जांगड़े व उनके सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान को 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

बता दें कि उपरोक्त आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी के अनावश्यक वसूली से शिक्षक समुदाय त्रस्त थे और रिश्वत देने के बाद एसीबी में शिकायत भी किये थे।
दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button