छत्तीसगढ़

CG – अनियंत्रित होकर घर में घुसी एसडीएम की कार, फिर जो हुआ….. ऐसे हुए हादसे के शिकार…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एसडीएम की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। बाइक सवार को बचाने उनकी सरकारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसी। हादसे में रामानुजनगर एडीएम अजय माडियम सहित दो आरक्षक और वहान चालक घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, एसडीएम अजय मडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान देवनगर गांव में सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के लिए एसडीएम की कार अनियंत्रित हो गई और वाहन एक मकान में जा घुसी। गनीमत रही कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस दुर्घटना में एसडीएम सहित अन्य लोगो को मामूली चोटें आई है। हादसे की सूचना पर कलेक्टर मौके पर पहुंचे और अपनी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

Related Articles

Back to top button