CG – सांकरा हाईटेक बेरियर में बड़ी कार्यवाही…एर्टिका कार की डिक्की से 75 किलो गांजा जब्त..2 नशे के सौदागर गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ धमतरी जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है… सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरी-देवभोग मार्ग पर ग्राम सांकरा स्थित हाईटेक बेरियर में वन विभाग की टीम ने गांजा तस्करी करते हुए दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है… जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र नंबर MH 10 DQ 4294 की मारुति सुजुकी एर्टिका कार में सवार दो युवक गांजा लेकर गुजर रहे थे। बेरियर पर तैनात कर्मचारियों को उस समय संदेह हुआ, जब कार सवार युवक बेरियर पार करने के दौरान घबराहट और जल्दबाजी दिखाने लगे…

शक के आधार पर जब कर्मचारियों ने कार की डिक्की खोलने को कहा, तो युवकों ने डिक्की नहीं खुलने का बहाना बनाकर टालमटोल किया…इसके बाद सख्ती से जांच करने पर डिक्की में गांजा के पैकेट बरामद हुए…पकड़े गए आरोपियों की पहचान स्वप्निल मलिक (पिता महेश कुमार मलिक, उम्र 31 वर्ष, महाराष्ट्र) और संदीप विष्णु खोत (पिता विष्णु खोत, उम्र 31 वर्ष, महाराष्ट्र) के रूप में हुई है…
सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला सक्रिय हुआ और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई शुरू की गई…प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जब्त गांजा का वजन करीब 75 किलोग्राम बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी…
इधर सिहावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है…फिलहाल गांजा से भरी कार बेरियर परिसर में खड़ी है तथा वन विभाग द्वारा पंचनामा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



