CG – कमरे में आराम फरमा रहा था तेंदुआ, घरवालों की नजर पड़ी तो खौफनाक मंजर देख उड़े होश, फिर जो हुआ…..

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ के जनकपुर वन परिक्षेत्र के खिरकी में जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिला है। गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे गांव के एक घर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ बड़े शान से बैठे हुआ था, जिसे देखते ही घरवालों में दहशत फैल गई और इधर-उधार जान बचाने के लिए भागने लगे। जैसे ही यह खबर अन्य लोगों को पता चली तो वह भी घर छोड़कर बाहर निकल आए।
जानकारी के मुताबिक, सूचना पर वन अमला मौके रेस्क्यू की तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा। क्षेत्र को पूरी तरह से घेराबंदी कर दिया गया, जिससे अप्रिय घटना से बचा जा सके। मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया। तब जाकर इलाके में स्थिति नियंत्रित हो पाई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटे तक मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू करने के बाद घर के अंदर से बाहर निकाल लिया। घटना के बाद पूरे गांव में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग से क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों पर निगरानी रखने और पूर्व में जानकारी देने की मांग की गई है। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू किए गए तेंदुए को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है।



