छत्तीसगढ़

CG – ढोंगी बाबा की हैवानियत : महिला को खिलाया नशीला पदार्थ, तीन दिनों तक बुझाता रहा हवस की प्यास, वीडियो बनाकर करने लगा ये काम, फिर जो हुआ…..

जांजगीर-चांपा। जिले से महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां खुद को बाबा बताकर महिला से दुष्कर्म किया। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां एक 42 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शारीरिक पीड़ा दूर करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने महिला से दो लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पामगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आरोपी खुद को कानून से ऊपर समझते हुए अक्सर कहता था कि पुलिस उसे कभी नहीं पकड़ पाएगी।

लेकिन पुलिस की तत्परता से महज चार दिनों के भीतर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक जंगल इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पामगढ़ लाया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button