छत्तीसगढ़

CG में सनसनीखेज वारदात : व्यापारी के घर में घुसकर नाकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली,एक बेटे की मौके पर मौत,दूसरा बेटा घायल…

डेस्क : जांजगीर-चांपा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें गुरवार रात करीब 12 बजे नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यवसायी के घर घुसकर परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

जिसमें हुई 3 राउंड फायरिंग में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं छोटा भाई घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान आयुश कश्यप के रूप में की गई है।

पूरा मामला कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि शुरुआत में घटना को लूट के एंगल से देखा जा रहा था। लेकिन लेकिन परिवार इसे व्यवसायिक रंजिश भी एक वजह बता रहे हैं। पूरी घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करहि गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार 23 अप्रैल की 12 बजे की बताई जा रही है। जहां तीन अज्ञात नकाबपोशों ने घर पीछे के रास्ते से व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में जा घुसे है।

हमले में 19 साल के युवक की मौत

जानकारी के अनुसार घर में घुसने के बाद हमलावर सबसे पहले उस कमरे में पहुंचे, जहां आयुष, उसका भाई और एक बहन सो रहे थे। इसके बाद हमलावरों ने 19 वर्षीय आयुष कश्यप पर दो राउंड फायरिंग की। जिससे उसके सीने में एक गोली लगी और दूसरी उसकी कनपटी पर मारी। जिससे कश्यम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरे भाई आशुतोष कश्यप पर भी एक राउंड फायर किया। जिससे उसके दाहिने हाथ में गोली जा लगी। प्राथमिक तौर पर बताया जा रहा है कि पूरा मामला पैसों की मांग से जुड़ा है। फिलहाल घायल आशुतोष को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है जहां उसका इला जारी है।

Related Articles

Back to top button