छत्तीसगढ़

CG – हुस्न परी ने बिछाया जाल, फंसकर युवक ने गंवा दिए लाखों रुपए, ऐसे लगाया चूना…..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में टेलीग्राम में युवती से बात कर एक युवक ने 27 लाख गंवा दिए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर दो ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियो को औरंगाबाज से पकड़ा गया।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय राजेश कुमार सोनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल में Telegram एप डाउनलोड किया था। 7 दिसंबर 2025 को युवती ने उससे संपर्क कर निवेश कंपनी में पैसा लगाने पर भारी मुनाफा होने का दावा किया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया, जहां अन्य सदस्य भी लगातार निवेश के लिए प्रेरित करते रहे।

झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस, यूपीआई, एटीएम और Paytm के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल 27,26,614 जमा कर दिए। बाद में जब उसे ठगी का एहसास हुआ, तो उसने सायबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थाना साइबर पुलिस को विवेचना के दौरान एक बैंक खाते का सुराग मिला, जिसमें 42 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। यह खाता Ujjivan Small Finance Bank में संचालित पाया गया। जांच के आधार पर पुलिस टीम औरंगाबाद पहुंची, जहां आरोपी आवेज मसूद शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

थाना सायबर पुलिस द्वारा बारीकी से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने मित्र अब्दुल वाहिद के कहने पर बैंक खाता खुलवाया था, जिसका उपयोग ठगी की रकम जमा करने के लिए किया जाता था। रकम निकालकर वह अपने साथी को सौंप देता था और बदले में कमीशन लेता था।

आगे की जांच में आरोपी अब्दुल वाहिद को भी गिरफ्तार किया गया। उसने खुलासा किया कि वह दिल्ली निवासी) एक व्यक्ति के निर्देश पर यह काम करता था और उसे भी कमीशन मिलता था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों

1. आवेज मसूद शेख (32 वर्ष)

2. अब्दुल वाहिद (34 वर्ष), निवासी औरंगाबाद—को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button