छत्तीसगढ़

CG – हवस के लिए रचा ‘शादी’ का स्वांग: पहले बलात्कार, फिर दी धमकी, पुलिस ने बेनकाब किया आरोपी पूनम का चेहरा

धमतरी। नगरी पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ छलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया है। थाना नगरी क्षेत्र में आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 29/26, धारा 64(2)(एम), 351(2) बीएनएस के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले के अनुसार, आरोपी पूनम प्रजापति, निवासी बिड़गुड़ी थाना सिहावा जिला धमतरी, द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया।
बाद में जब पीड़िता ने विवाह के लिए कहा,तो आरोपी ने स्वयं को शादीशुदा बताते हुए विवाह से इंकार कर दिया और उसे फोन न करने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी का नाम-

पूनम प्रजापति, पिता स्व.जोगी राम प्रजापति, उम्र 36 वर्ष, निवासी बिड़गुड़ी,थाना सिहावा जिला धमतरी,(छ.ग.)

पुलिस अधीक्षक धमतरी के स्पष्ट निर्देश हैं कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button