छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में बदला परीक्षाओं का समय, व्यापम ने इस वजह से लिया फैसला…..

रायपुर। प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है और अब इसमें और तेजी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। खासतौर पर 24 अप्रैल से मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है, जिसका असर लगातार तीन दिनों तक बना रह सकता है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित संस्थाएं सतर्क हो गई हैं।

भीषण गर्मी के बीच परीक्षाओं के समय में बदलाव

लू के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने बड़ा फैसला लिया है। अब बिलासपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं दोपहर 12 बजे के बजाय सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।

संशोधित समय के अनुसार

26 अप्रैल: मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा
14 मई: एसएससी नर्सिंग एवं पीईटी
21 मई: पीपीएचटी परीक्षा

एंट्री को लेकर सख्ती

नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को समय से पहले पहुंचने की सख्त सलाह दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर अभ्यर्थी की पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का निरीक्षण कर लें और परीक्षा के दिन कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें।

Related Articles

Back to top button