धमतरी

बेलरगांव में गौ सम्मान अभियान: गौमाता राष्ट्र घोषित करने ,घुरावड़ मवेशी बाजार बंद करने की मांग, बेलरगांव तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन…

नगरी/बेलरगांव… गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा…इस पहल का उद्देश्य गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है..

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले बेलरगांव में एक बड़ी  मवेशी बाजार लगता था जिसे कुछ वर्षों पहले बंद करा दिया गया था। लेकिन अब लोगों कहना है कि घुरावड़ में फिर से बैला बाजार लगना शुरू हो गया है…

अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बाजार के चलते गौवंश की तस्करी बढ़ रही है और कई पशु दूसरे राज्यों के कसाईखानों तक पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उनकी मांगों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक पहुंचाया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि घुरावड़ का मवेशी बाजार बंद नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, संत कोठारी ,भारत पटेल, अरविंद यादव, प्रेम साहू, चैतन्य साहू, शिवम देवांगन, करण सेन , अमन चोपड़ा, हेमंत देवांगन, गोलू कश्यप एवंलड़के लड़कियों महिला पुरुष सहित बड़ी संख्या में गौसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button