छत्तीसगढ़जिला समाचार

वैवाहिक स्वर्ण जयंती पर बाॅंकीमोंगरा में सजा बाबा श्याम का भव्य दरबार,भजन प्रवाहकों ने बांधा समां, देर रात भक्ति में लीन रहे प्रेमी,सोहाडिया परिवार का आयोजन…..

नयाभारत बाॅंकीमोंगरा नगर में बुधवार की रात भक्ति,उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कुसुम देवी एवं मदनलाल अग्रवाल की वैवाहिक जीवन की 50वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर बाबा श्याम का भव्य संकीर्तन एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।
एम.एम. वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में बाबा श्याम एवं बालाजी सरकार का अलौकिक, मनमोहक और भव्य दरबार सजाया गया था। आकर्षक पुष्प सज्जा, रंगीन रोशनी और दिव्य श्रृंगार से सुसज्जित दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण के केंद्र रहे,श्रद्धालुओं ने दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
भव्य संकीर्तन में बाहर से पधारे प्रसिद्ध भजन प्रवाहकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांधा जिसमें मारुतिनंदन बरेली से, अभिषेक नामा जयपुर से एवं सुरेश राजस्थानी रायपुर से पहुंचे थे। तीनों कलाकारों ने बाबा श्याम, बालाजी महाराज और श्रीकृष्ण भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। जयकारों और तालियों से पूरा पंडाल गूंजता रहा।
कार्यक्रम के दौरान श्याम रसोई का विशेष आयोजन भी किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन में समस्त सोहाडिया परिवार का विशेष योगदान रहा। परिवारजनों ने स्वागत, सेवा और संपूर्ण व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसकी सभी ने सराहना की।
परिवारजनों ने बताया कि वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर ईश्वर के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए यह आयोजन रखा गया, ताकि परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे तथा समाज में प्रेम, संस्कार और भक्ति का संदेश पहुंचे।
श्रद्धा, सेवा और भक्ति से ओतप्रोत यह आयोजन नगरवासियों के लिए यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button