छत्तीसगढ़
CG – मातम में बदली शादी की खुशियां : पति ने पहले धारदार हथियार से अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश……

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से हत्या का मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।
मामला केल्हारी थाना क्षेत्र के तिलोखन गांव की है, यहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब पति ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सनकी पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी को मौत के घात उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। जिसे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



