रेकी से हरदीबाजार, बाँकीमोंगरा होते हुए कटघोरा मार्ग पर यात्रियों के लिए सौगात,नई निजी बस सेवा की समय सारिणी स्वीकृत,देखे पूरी जानकारी…..

नयाभारत कोरबा जिले के हरदीबाजार,बाँकीमोंगरा यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है,क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, रायपुर द्वारा रेकी से कटघोरा मार्ग पर नई बस सेवा के संचालन हेतु समय सारिणी को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस निर्णय से रेकी,हरदीबाजार,कुसमुंडा,
बाँकीमोंगरा,ढेलवाडीह, सुतर्रा एवं कटघोरा क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

जारी आदेश के अनुसार, अनुज्ञापत्र धारक पुन्नूलाल कुमार राठौर (लाला राठौर) की बस क्रमांक CG10G0978 को इस मार्ग पर नियमित संचालन की अनुमति दी गई है जो कि माॅं की महिमा ट्रैवल्स के नाम से,01 मई 2026 से चालू कर दी गई है। परिवहन विभाग द्वारा जारी स्वीकृति के मुताबिक बस प्रतिदिन 04 फेरे लगाएगी।
निर्धारित समय सारिणी के अनुसार बस सुबह 7:50 बजे रेकी से पहली यात्रा शुरू होगी,हरदीबाजार 08:00 बजे, कुसमुंडा 09:07 बजे,बाँकीमोंगरा 09:37बजे,सुतर्रा 10:07,कटघोरा 10:30 बजे पहुंचेगी,फिर कटघोरा से 10:40 में वापसी का समय रहेगा,इसी तरह बस फेरे मारेगी। इससे दिनभर यात्रियों को सुविधाजनक समय पर यात्रा का विकल्प मिलेगा।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस नई बस सेवा से व्यापार, शिक्षा, नौकरी तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। खासतौर पर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी।
परिवहन विभाग ने बस संचालक को निर्देश दिए हैं कि सेवा का संचालन निर्धारित नियमों, समय और सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।
