छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : प्रधान पाठक ने नौकरी पाने के लिए किया ये बड़ा खेल, DEO ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, ऐसे खुली शातिर प्रधान पाठक की पोल….

बलरामपुर। जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे शासकीय सेवा प्राप्त करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम कोल्हुआ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक लालमन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने नाम बदलकर और गलत शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सहारा लेकर विभाग को गुमराह किया और नौकरी प्राप्त की।

बता दें कि इस मामले का खुलासा ग्राम कुशफर निवासी सत्यनारायण की शिकायत से हुई। उन्होंने 11 अप्रैल 2025 को कलेक्टर के समक्ष साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत कुशफर के सरपंच लालमन सिंह और शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रधान पाठक लालमन सिंह द्वारा एक ही पिता के नाम का उपयोग किया जा रहा था। आरोप था कि जालसाजी करते हुए गलत शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर एक लालमन ने सरपंच का पद हासिल किया, तो दूसरे ने सरकारी नौकरी हथिया ली।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जांच टीम ने जब मामले की तहकीकात की, तो शिकायत सही पाई गई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, कोल्हुआ में पदस्थ प्रधान पाठक लालमन सिंह (पिता/पालक रामवृक्ष) का असली नाम वास्तव में रामदुलार है और उनके पिता का नाम जीतू है। उन्होंने असली लालमन सिंह के नाम और दस्तावेजों का अनुचित लाभ उठाकर शासकीय सेवा प्राप्त की थी।

देखें आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button