छत्तीसगढ़

CG – 07 कर्मचारियों का रोका गया वेतन वृद्धि को बहाल करने संयुक्त संचालक शिक्षा से भेंट —— तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

07 कर्मचारियों का रोका गया वेतन वृद्धि को बहाल करने संयुक्त संचालक शिक्षा से भेंट —— तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

जगदलपुर। कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग जगदलपुर का आदेश क्रमांक /संयु.संचा. नि./3218/2025दिनांक16.09.2025 के अनुसार तत्कालीन संयुक्त संचालक शिक्षा के द्वारा विकासखंड बकावंड अंतर्गत स्कूल के आकस्मिक निरीक्षण में छोटी छोटी गलतियों को आधार मानकर कुल 07 कर्मचारी /अधिकारियों का एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोका गया था।

उपरोक्त 07 कर्मचारियों की रोकी गई एक वेतन वृद्धि को बहाल करने की माँग को लेकर आज छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर के द्वारा संघ के प्रदेश महामंत्री गजेन्द्र श्रीवास्तव तथा बस्तर जिला अध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में संगठन संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग जगदलपुर से भेंट कर उपरोक्त कर्मचारियों के रोकी गई वेतन वृद्धि को बहाल करने पर चर्चा किया गया ।संगठन ने अवगत कराया कि तत्कालीन संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा छोटी छोटी गलतियों पर यह कार्यवाही किया गया है और उस गलतियों को तत्काल सुधार भी लिया गया है।

जबकि एक वेतन वृद्धि रोके जाने से पूर्व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी नहीं लिया जाकर एक तरफ़ा कार्यवाही करते हुए आर्थिक दंड दिया जाना न्यायोचित नहीं है। अतः तत्काल संबंधित कर्मचारियों का रोका गया 1 वेतन वृद्धि को बहाल करने की माँग की गई ।जिस पर संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र बहाल करने की बात संगठन के प्रतिनिधि मंडल को दिया गया इस दौरान संगठन के कोषाध्यक्ष राम प्रभाकर मिश्रा एवं जी एल यादव भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button