छत्तीसगढ़

CG – राजधानी में 1 करोड़ की लूट : दिनदहाड़े बदमाशों ने ज्वेलरी मैनेजर पर किया हमला, करोड़ों के गहने लूटकर हुए फरार…..

रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट की बड़ी वारदात हो गई। जहां एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर तलवार से हमला कर उसके पास रखे 1 करोड़ से ज्यादा के सोने-चांदी से भरे आभूषण लूटकर फरार हो गए।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी तिल्दाडीह स्थित दूसरी ब्रांच से आभूषण लेकर खरोरा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो से तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोका। गाली गलौज करते हुए आरोपियों ने तलवार से मैनेजर पर हमला कर दिए।

हमले में मैनेजर को गंभीर चोट लगी और सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपियों ने मैनेजर के पास से ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

मैनेजर ने लूट की घटना के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैनेजर की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, पुलिस की टीम घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की धर-पकड़ के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है।

क्षेत्र में हड़कंप

करोड़ की लूट की घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस मामले में पीड़ित मैनेजर की शिकायत के बाद से ही लूट में शामिल आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। रायपुर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button