छत्तीसगढ़

CG – नहर में मिली युवक की लाश : 3 दिन से लापता था युवक, हत्या या….. मामले की जांच में जुटी पुलिस……

आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक की लाश कोसमखूंटा नहर में तैरते हई मिली, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक का नाम उमेश पाल (26) था, जो कि गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के पटेवा गांव का रहने वाला था और रविवार से लापता था। वहीं पुलिस अब उसकी मौत के पीछे की वजह तलाशने में लगी है।

दरअसल, ग्रामीणों ने एक युवक की लाश को कोसमखूंटा नहर में तैरते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरंग थाने की पुलिस ने जांच शुरु की। शव को देखकर ये अंदाजा लगाया गया कि वह लंबे समय से पानी में था, जिसकी वजह से शरीर फूल चूका था।

पुलिस ने जब आगे की जांच की तो उसके दाहिने हाथ में मौली धागा और पास में ही बाइक की चाबी भी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया, तो गोबरा नवापारा से उसके परिजन सामने आए। इसके बाद कद-काठी और हुलिए के जरिए उसकी पहचान उमेश पाल (26) की रूप में की, जो कि रविवार से लापता था।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि उमेश की मौत पानी में डूबने से हुई है। हालांकि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। हैरानी की बात ये है कि उमेश की लाश के पास उसकी बाइक की चाबी मिली है, लेकिन बाइक का कोई अता पता नहीं है। ऐसे में पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। फिलहाल पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button