छत्तीसगढ़

CG – जयरामनगर खैरा मेन रोड़ में मंडल अध्यक्ष विरेंद्र पटेल के नेतृत्व में फुका गया राहुल गाँधी का पुतला नारी वंदन अधिनियम के खिलाफ विपक्ष के विरोध के बाद प्रदर्शन पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//जिले के मस्तूरी में बीजेपी के जयरामनगर गतौरा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ नें मंडल अध्यक्ष विरेंद्र पटेल के नेतृत्व में जयरामनगर खैरा में माँ कर्मा मिनी स्टेडियम के सामने मेन रोड़ पर राहुल गाँधी का पुतला दहन कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के क्रियान्वयन में देरी या संसद में बाधा उत्पन्न होने पर प्रदर्शन किया बतातें चलें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और INDIA गठबंधन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। मंडल अध्यक्ष विरेंद्र पटेल ने इसे ‘नारी विरोधी’ कृत्य बताते हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और अभियान चलाए जाने की बात कही। इस दौरान पुलिस नें मिर्चा संभाला और किसी प्रकार की अनहोनी ना हों इसकी ध्यान रखा।

विरोध का कारण..

2023 में पारित होने के बाद, जब इस अधिनियम को 2026 में लागू करने (परिसीमन से जोड़ने) की बात आई, तो संसद में विपक्षी दलों के विरोध के कारण यह संवैधानिक संशोधन बिल दो-तिहाई बहुमत से पारित नहीं हो सका भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों ने परिसीमन और जनगणना के बहाने महिलाओं के 33% आरक्षण को रोकने की साजिश रची है।

जिसके बाद से हीं भाजपा ने देश भर में मशाल जुलूस, पदयात्रा और जनसभाएं आयोजित कीं जिसमें भाजपा कार्यकर्त्ता और प्रदेश के बड़े नेता शामिल हों रहें हैँ छत्तीसगढ़ में भी जिला स्तर पर सपा-कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। निशाने पर विपक्षी नेता कुछ दिन पहले हीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी के आवास की ओर मार्च किया और विपक्षी नेताओं को “धोखेबाज” करार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button