छत्तीसगढ़

CG – निलंबित होमगार्ड जवान ने की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस……

कवर्धा। कबीरधाम जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां छिरहा स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में बैरक के बाथरूम में एक होमगार्ड जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय में मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान नगर सैनिक क्रमांक 222 विनोद मेरावी, निवासी जंगल रेंगाखार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद मेरावी होमगार्ड कार्यालय परिसर स्थित बैरक में ही रहता था। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से नशे का आदी था और अक्सर ड्यूटी से अनुपस्थित रहता था। इसी कारण विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे कुछ दिनों पहले निलंबित कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जवान शौचालय की ओर गए थे। इसी दौरान बाथरूम के अंदर विनोद मेरावी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button